भागलपुर, अक्टूबर 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददता। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर टीएमबीयू के स्नातकोत्तर समाजशास्त्र विभाग द्वारा स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर स्वच्छ व स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। अभियान के तहत विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने पोस्टर, स्लोगन व संदेशों के साथ जागरूकता रैली निकाली। यह रैली टीएनबी कॉलेज, साहेबगंज, उर्दू बाजार और परबत्ती सहित आसपास के मोहल्लों से होकर गुजरी। रैली में स्नातकोत्तर मानवशास्त्र विभाग के शिक्षकों व छात्रों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। छात्रों ने स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत और स्वच्छता अपनाएं, स्वस्थ समाज बनाएं जैसे नारों के माध्यम से लोगों से घर,...