भागलपुर, सितम्बर 23 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू के लालबाग परिसर स्थित जर्जर गर्ल्स हॉस्टल संख्या-1 को चोरों ने निशाना बनाया था। वहां की अधीक्षक डॉ. इंदू कुमारी ने डीएसडब्ल्यू को पत्र लिख चोरी की सूचना दी है। साथ ही मामले में चोरी का केस दर्ज कराने की प्रक्रिया करने का अनुरोध किया है। पत्र में कहा है कि वार्ड सर्वेंट रीना और गार्ड राजेंद्र यादव ने रविवार को सूचना दी कि हॉस्टल को चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने की वजह से पूरे परिसर में पानी भरा हुआ था। पानी कम हो जाने के बाद जानकारी मिली। यह भी पढ़ें- पीजी पुरुष हॉस्टल-1 से अवैध कब्जा हटाने के लिए मांगी जिला प्रशासन से मदद अधीक्षक ने अनुरोध किया है कि गार्ड की कमी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। सरकारी संपत्तियो...