Bhagalpur News: गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन से यात्री का आईफोन चोरी
भागलपुर, सितम्बर 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। गरीब रथ से भागलपुर आ रहे यात्री खलीफाबाग निवासी सुमित कुमार साह का आईफोन चोरी हो गई। इस संदर्भ में पीड़ित ने बताया कि वे गरीब रथ ट्रेन से यात्रा कर भागलपुर आ रहे थे। इसी क्रम में भागलपुर और नाथनगर के बीच सीट पर रखा आईफोन चोरी हो गई। उन्होंने बताया कि मोबाइल का लोकेशन लगातार बदल रहा है। भागलपुर स्टेशन के बाद तिलकामांझी चौक के समीप स्थित एक दुकान और फिर इसके बाद एक साह मार्केट स्थित एक दुकान पर का लोकेशन मिल रहा है। जीआरपी थाना में आवेदन देने के बाद पीड़ित लोकेशन के आधार पर मोबाइल खोजने में जुट गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: आरोपी गिरोह बनाकर चोरी की घटना को देता था अंजाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.