भागलपुर, अक्टूबर 18 -- Bhagalpur News: ​नवगछिया, निज संवाददाता। बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान का पूर्णिया से बेगूसराय जाने के क्रम में नवगछिया के महदत्तपुर चौक पर भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ। मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहने का आह्वान किया। समारोह में मुख्य रूप से सुरेश भगत, कैलाश यादव, नेपाली सिंह, प्रभास पासवान आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...