भागलपुर, जुलाई 26 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव श्मशान घाट में गंगा स्नान के दौरान डूबे युवक का दूसरे दिन भी पता नहीं चला है। एसडीआरएफ की टीम दिनभर खोज की, स्वजन भी नौका से बटेश्वर स्थान तक खोज किए लेकिन सफलता नहीं मिली है। घाट पर दिनभर माता, पिता, भाई एवं अन्य परिजन जमे रहे। घाट पर दूसरे दिन भी हृदयविदारक स्थिति बनी रही। घर में कोहराम मचा हुआ है। बता दे अनादीपुर गांव के भोला झा का 24 वर्षीय पुत्र अमित कुमार झा पड़ोस की एक वृद्ध महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशान घाट गया था। अंतिम संस्कार के बाद श्मशान घाट के निकट ही गंगा स्नान के दौरान डूब गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अंतिम संस्कार में शामिल होने आया युवक गंगा स्नान के दौरान डूबा एसडीआरएफ टीम ने रविवार को पुनः खोज करने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान...