Bhagalpur News: गंगा से महिला का शव बरामद, पहचान नहीं
भागलपुर, अक्टूबर 13 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। गोपालपुर थाना क्षेत्र में स्पर संख्या छह एन के निकट गंगा नदी से सोमवार को एक अज्ञात अधेड़ महिला का शव बरामद किया गया। सूचना मिलते ही गोपालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया भेज दिया गया।गोपालपुर थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि बरामद महिला के शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के क्षेत्रों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पहचान न होने की स्थिति में नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: गंगा में बहता मिला महिला का शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.