Bhagalpur News: गंगा में डूबे युवक का शव बरामद, मचा कोहराम
भागलपुर, जुलाई 27 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव श्मशान घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबे युवक का शव घटना के तीसरे दिन रविवार को हरीचक मुशहरी टोला के पास गंगा किनारे से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना पर कहलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के उपरांत शव स्वजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। शव बरामद होने की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। स्वजन, रिश्तेदार और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। शव की पहचान होते ही वहां का माहौल अत्यंत मार्मिक और हृदयविदारक हो गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: गंगा स्नान के दौरान डूबे युवक का दूसरे दिन भी नहीं चला पता मालूम हो कि गत शुक्रवार की शाम अनादीपुर गांव निवासी भोला झ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.