Bhagalpur News: गंगा में डूबे छात्र का शव तीसरे दिन बरामद
भागलपुर, अक्टूबर 28 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। बाथ थाना क्षेत्र के चंद्रपुर निवासी चौकीदार निरंजन मिश्र का 16 वर्षीय पुत्र बादल कुमार मिश्र सीढ़ी घाट, अजगैवीनाथ मंदिर के पास गंगा में स्नान के दौरान डूब गया था। मंगलवार की सुबह गंगा में उपलाता हुआ शव बरामद हुआ। एसडीआरएफ के सहयोग से शव को गंगा से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। मौके पर उपस्थित परिजनों ने शव की शिनाख्त की। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: गंगा में डूबे छात्र का दूसरे दिन भी तलाश जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.