भागलपुर, अगस्त 8 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव में गंगा के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच वृद्धि जारी है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार दोपहर 2 बजे गंगा का जलस्तर 29.71 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर 30.09 मीटर से मात्र 38 सेंटीमीटर नीचे है। यहां खतरे का निशान 31.09 मीटर निर्धारित है। जलस्तर बढ़ने से गंगा से जुड़ी कुआ, भयाना और गेरूआ नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। गंगा का पानी तेजी से दियारा क्षेत्र के निचले इलाकों में फैलने लगा है, जिससे परवल, मक्का और अन्य सब्जियों की फसलें जलमग्न होने लगी हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: गंगा में तेज बढ़ाव, प्रशासन सतर्क वहीं, गंगा किनारे कटाव की जद में आए तोफिल और अनठावन गांवों के ग्रामीण भी संभावित कटाव को लेकर भयभीत हैं। यह भी पढ...