भागलपुर, अक्टूबर 6 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। गंगा के जलस्तर में कमी आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन जह्नावी चौक से जहाज घाट तक जाने में यात्रियों की परेशानी अब भी बरकरार है। दरअसल, अस्थाई सड़क पर अभी भी जलजमाव, कीचड़, भारी फिसलन समेत अन्य समस्या बरकरार है। जिसके कारण यात्रियों को घाट तक जाने में काफी जद्दोजहद करना पड़ रहा है। जह्नावी चौक से गंगा घाट तक दो किमी का पैदल सफर एवं घाट पर कड़ी धूप में नाव खुलने का घंटों इंतजार करना यात्रियों की हालत खराब कर रही है। इस परिस्थिति में सबसे अधिक परेशानी महिला और छोटे-छोटे बच्चों को हो रही है।इधर, यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बियाडा घाट: तीन दिनों की छुट्टी के बाद उमड़ी भारी भीड़ जलस्तर में कमी आने के कारण भले अस्थाई कैंप समेत अन्य जगहों से पानी सरक गई। किंतु, दलदली के...