भागलपुर, जुलाई 12 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। नपं अकबरनगर के वार्ड संख्या-1 स्थित गंगापुर गांव में कई मकानों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि हाई वोल्टेज तार के मकानों के ऊपर से गुजरने के कारण हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं किए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीण अंशु कुमार ने इस समस्या को लेकर बिहार सरकार के सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने मकानों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन को हटाकर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की थी, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। हालांकि, शिकायत के बाद भी ग्रामीणों को समस्या के समाधान को ले...