Bhagalpur News: खेलते-खेलते मासूम को सांप ने डसा, मौत
भागलपुर, जुलाई 2 -- Bhagalpur News: नवगछिया। निज संवाददाता। नवगछिया थाना क्षेत्र की नगरह पंचायत में बुधवार को घर के बाहर साथियों के साथ खेल रहे मासूम को सांप ने डस लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसे अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उमेश मंडल और ललिता देवी के सबसे छोटे बेटे आठ वर्षीय कृष्ण कुमार के रूप में हुई। उमेश के बड़े भाई रमेश मंडल ने बताया कि घटना के समय बच्चे के माता-पिता घर पर नहीं थे। किसी को यह पता ही नहीं चल सका कि खेलते-खेलते कृष्ण को सांप ने काट लिया है। जब उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और वह बेसुध होने लगा, तब परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में उसे अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया。 यह भी पढ़ें- ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.