भागलपुर, अगस्त 10 -- Bhagalpur News: कबरनगर, संवाददाता। खेरैहिया पंचायत के खेरैहिया गांव में बारिश का पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। गांव की मुख्य पीसीसी सड़क पर बारिश का पानी जमा होने के साथ बह रहा है। इससे करीब 300 घरों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। वार्ड संख्या छह, सात, आठ और नौ के सैकड़ों ग्रामीणों को रोजाना इसी सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। सड़क पर पानी का तेज बहाव और दोनों तरफ बने गड्ढे के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। गांव की यह मुख्य सड़क चारों वार्डों के लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। रोजाना सैकड़ों ग्रामीणों के साथ बाइक, साइकिल और अन्य वाहनों की आवाजाही होती है। बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा होने से रास्ता पूरी तरह असुरक्षित हो गया है。

मुख्य सड़क की स्थिति ग्रामीणों ने बताया कि मु...