भागलपुर, अगस्त 25 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। श्रीराम गुलाम चौधरी क्रीड़ा प्रांगण खेरैहिया में चल रहे  भागलपुर जिला फुटबॉल लीग 2026 के सुपर आठ का अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच सोमवार को शांति फुटबॉल क्लब भुवालपुर बनाम महेंद्र फुटबॉल क्लब खेरैहिया के बीच खेला जाएगा। भागलपुर जिला फुटबॉल संघ के संयोजक भवेश कुमार ने बताया कि क्वार्टर फाइनल मैच ढाई बजे से शुरू होगा। जिसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। मैच में खिलाड़ी को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए आयोजक पूरी तरह से तैयार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...