Bhagalpur News: खुले में कूड़ा डंपिंग से परेशान लोगों ने नगर आयुक्त से की शिकायत
भागलपुर, सितम्बर 17 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। उर्दू बाजार रोड स्थित महादलित टोला के समीप खुले में कूड़ा डंप किए जाने से स्थानीय लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं। नवाब कोठी निवासी सैयद जावेद यूसुफ नकवी ने नगर निगम आयुक्त से शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि वार्ड संख्या 14 स्थित उनकी संपत्ति के सामने वार्ड संख्या 16 का कचरा दिनभर फेंका जा रहा है। उन्होंने आवासीय व शैक्षणिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए यहां कचरा डंप करने पर तत्काल रोक लगाने और शहर से दूर उचित कूड़ा संग्रहण स्थल निर्धारित करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.