भागलपुर, जुलाई 11 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता।  थाना क्षेत्र के खुटाहा गांव के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार नाथनगर से अकबरनगर की ओर जा रही एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। इसी दौरान खुटाहा गांव के पास एक गली से अचानक टोटो मुख्य सड़क पर निकल आया, जिससे बाइक चालक संतुलन खो बैठा और बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक चला रहे अमित कुमार (34 वर्ष) घायल हो गए, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। जिसका निजी क्लीनिक में इलाज कराया गया। यह भी पढ़ें- Banka News: बाइक की ठोकर से युवक जख्मी, रेफर यह भी पढ़ें- Chapra News: सड़क दुर्घटना में छात्र घायल, सदर अस्पताल रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...