Bhagalpur News: खागड़िया : जनता दरबार मे पांच आवेदन आए, तीन का हुआ निपटारा
भागलपुर, अगस्त 29 -- Bhagalpur News: चौथम (खगड़िया) से रवि शंकर कुमार की रिपोर्ट चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन के सीओ कक्ष में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में तीन मामले निष्पादित किए गए। जनता दरबार में सीओ रवि राज ने मामले की सुनवाई की। मौके पर थानाध्यक्ष अजीत कुमार की मौजूदगी में दोनों पक्षों की बातें सुनी गई। सीओ ने बताया कि जनता दरबार में कुछ पांच नए आवेदन आए। जिसमें पुराने और नए दोनों मामले की सुनवाई की गई। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति से एक पुराने एवं दो नए मामले का निष्पादन मौके पर ही किया गया। बांकी बचे मामले में अगली तिथि में सुनवाई होगी। सीओ ने बताया कि लगातार जनता दरबार में जमीन संबंधी मामले की सुनवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.