भागलपुर, अगस्त 31 -- Bhagalpur News: गोगरी, एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत उसरी स्थित जीएन बांध के गड्ढे में स्नान करने गए युवक की गड्ढे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक स्थानीय चकयुसुफ़ निवासी मो. दानिश का 21 वर्षीय पुत्र मो. निसार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर सोमवार को पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह रविवार की शाम स्नान करने गया था, लेकिन जब देर शाम तक घर नही पहुंचे तो खोजबीन करने लगे। शव की बरामदगी स्थानीय एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से की गई। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: गुमशुदा युवक का पीली नदी में मिला शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...