भागलपुर, अगस्त 30 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। खरमनचक के डीएन सिंह रोड स्थित समीर घोष लेन में क्षतिग्रस्त नाले पर शनिवार को नगर निगम द्वारा अस्थायी बांस की चचरी बनाए जाने का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। लोगों को आशंका थी कि चचरी बनने के बाद निगम नाले का पक्का निर्माण नहीं कराएगा। हालांकि, नगर निगम द्वारा 29 लाख रुपये की लागत से पक्के निर्माण और ढक्कन लगाने के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए, जिसके बाद देर शाम चचरी का निर्माण पूरा हो सका।दरअसल, एक भवन निर्माण के दौरान नाले की दीवार ढह गई थी और सफाई के दौरान ढक्कन टूटने से खुले नाले के कारण आवाजाही खतरनाक बनी हुई थी। यह भी पढ़ें- Bagaha News: 1.89 करोड़ से होगा निर्माण : मेयर जनप्रतिनिधियों के पत्रों के बाद 23 अगस्त को योजना शाखा प्रभारी मो. रेहान अहमद और आदित्य जायसवाल की टी...