भागलपुर, नवम्बर 14 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूरे विधि-विधान, श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। पर्व के दूसरे दिन शनिवार को व्रतियों ने खरना पूजन की परंपरा निभाई। खरना पूजन को लेकर दोपहर से ही बरारी सीढ़ी घाट, पुल घाट, जहाज घाट, हनुमान घाट, खंजरपुर सीढ़ी घाट, बूढ़ानाथ घाट, मानिक सरकार घाट सहित विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। व्रतियों ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की और घरों के लिए गंगाजल लेकर लौटे। व्रतियों ने दिनभर निर्जला उपवास रखा, और शाम को आम की लकड़ी से मिट्टी के नए चूल्हे पर गुड़ और चावल से रसिया (खीर) और रोटी का प्रसाद तैयार किया। इसके बाद भगवान सूर्य को अर्पित कर व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया। परंपरा एवं मान्यता के अनुसार व्रतियो...