भागलपुर, सितम्बर 6 -- Bhagalpur News: खगड़िया, कुणाल कुमार की रिपोर्ट जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच-95 पर खिरनिया गांव के समीप हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक जिले के मानसी थानान्तर्गत सैदपुर गांव निवासी स्वर्गीय नारायण यादव का50 वर्षीय मंटू यादव बताया जा रहा है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार,शनिवार की रात लगभग नौ बजे मंटू यादव बाइक से सड़क से गुजर रहे थे, तभी खिरनिया गांव के समीप एक वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर मानसी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर उसे स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने हालत नाजुक देख उसे रेफर कर दिया। बताया गया कि सदर अस्पताल...