भागलपुर, अक्टूबर 15 -- Bhagalpur News: खगड़िया से कुणाल कुमार की रिपोर्ट जिले के मानसी प्रखंड अन्तर्गत पूर्वी ठाठा में अवस्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय प्लस टू सह हाईस्कूल में गुरुवार को विश्व विद्यार्थी दिवस के अवसर पर छात्र व छात्राओं को पाठ्य सामग्री भेंटकर स्कूल/हाईस्कूल/कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति के सचिव ललित कुमार मिश्रा द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह मे सचिव ललित कुमार मिश्रा ने सम्पूर्ण पंचायत में अवस्थित सभी प्राथमिक, मध्य एवं हाईस्कूल मिलाकर करीब 101 विद्यार्थीगण को कॉपी-कलम देकर पढ़ाई के लिए उत्साह बढ़ाया।उन्होंने अपने संबोधन में कहा भारत के पूर्व राष्ट्रपति महान वैज्ञानिक और मिसाइल मैन डाक्टर एपीजेअब्दुल कलाम के जन्म दिवस के सम्मान में प्रतिवर्ष 15 अक्टूबर को विश्व विद्यार्थी मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: शिक्षा, अनुशा...