भागलपुर, अक्टूबर 23 -- Bhagalpur News: खगड़िया से जितेंद्र की रिपोर्ट बेलदौर, एक संवाददाता। पति-पत्नी के विवाद में तीन बच्चों की मां 29 वर्षीय महिला ने एसिड पी लिया। मामले की जानकारी पर परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना शुक्रवार को नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 की बताई जा रही है। पीड़ित महिला की पहचान वार्ड नंबर 12 निवासी विशो मंडल की पतोहू कुमोद कुमार की पत्नी अंजनी कुमारी के रूप मे की गई है। जानकारी के मुताबिक अंजनी ने लगभग पांच वर्ष पहले अंतर्जातीय विवाह किया था। जिससे उसे तीन संतान पैदा हुआ। बताया जाता है शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुई। इससे नाराज हो महिला ने आत्महत्या करने की नीयत से घर में रखे एसिड पी...