भागलपुर, अगस्त 7 -- Bhagalpur News: खगड़िया से जितेंद्र की रिपोर्ट बेलदौर, एक संवाददाता। पुलिस ने लूटपाट के दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलैठा पंचायत के पचाठ गांव निवासी नंदलाल यादव के पुत्र मनोज यादव एवं स्वर्गीय रतन यादव के पुत्र सुरसेन यादव के रूप में की गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पर थाना में लूटपाट करने का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि फरार आरोपितों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...