भागलपुर, जुलाई 29 -- Bhagalpur News: बेलदौर, एक संवाददाता नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन फरेबा बासा गांव निवासी भोला राम के 25 वर्षीय पुत्र विकास कुमार राम ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए मारपीट कर घायल कर देने की शिकायत की है। घटना मंगलवार की रात 10 बजे के करीब की बताई जा रही है। घायलावस्था में दोनों का इलाज स्थानीय पीएचसी में कर छुट्टी दे दी गई। आवेदन के मुताबिक घटना के समय आवेदक अपने सपरिवार के साथ गांव के ही राजेश मंडल के यहां आयोजित शादी समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में रविन्द्र मंडल के पुत्र जूलो मंडल ने अपने घर के निकट रोक कर रास्ता होकर जाने पर नाराजगी जताते हुए जाति सूचक अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्र व्यवहार करने लगा। इ...