भागलपुर, अगस्त 22 -- Bhagalpur News: बेलदौर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट दिघौन पंचायत के वार्ड नंबर 14 सुखाय बासा निवासी मोहम्मद अतबुल के 18 वर्षीय पुत्र मोहम्मद नौशाद को सांप ने काट लिया। घटना शनिवार की सबेरे साढ़े सात बजे के करीब की बताई जा रही है। जानकारी पर परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया, जहां इलाज के बाद उसका इलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक मोहम्मद नौशाद घटना के समय अपनी भैंस को चरा रहा था। इसी क्रम में वह मिर्च के पौधे को हटा रहा था। पौधा हटाने के क्रम में ही सांप ने उसके दाएं पैर के बीच वाली अंगुली में काट लिया। इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि हालत में तेजी से सुधार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...