भागलपुर, जुलाई 22 -- Bhagalpur News: खगड़िया से कुणाल कुमार की रिपोर्ट : खगड़िया। जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहियार गांव में बुधवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका स्थानीय रोहियार गांव निवासी बेगो साह की 40 वर्षीया पत्नी मुनकी देवी बतायी जा रही है। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। वही घटना की सूचना मिलने के बाद मानसी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुनकी देवी अपने घर में घरेलू कार्य कर रही थीं। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गईं। परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें करंट लगने से महिला की मौत की सूचना मिल...