भागलपुर, सितम्बर 5 -- Bhagalpur News: परबत्ता (खगड़िया) से अमोद कुमार तिवारी की रिपोर्ट भरतखंड थाना क्षेत्र के भरतखंड कॉलेज के पास बाढ़ के पानी में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गईI मृतक सौढ दक्षिण पंचायत के विकास नगर गांव निवासी 60 वर्षीय विलास मुनि बताया जा रहा है I प्राप्त जानकारी के अनुसार गत शुक्रवार की शाम बाढ़ के पानी होकर अपना घर जा रहा था I इसी बीच वह गहरे पानी में चला गया। परिजनों क़ो लगा कि शाम होने के कारण कही सूखी जगह पर रुक गया होगा I शनिवार दोपहर सौढ़ दक्षिणी पंचायत अंतर्गत अस्पताल के पीछे किसी की नजर एक शव पर पड़ा I बाढ़ के पानी में शव होने की खबर आग की तरह फ़ैल गई। यह भी पढ़ें- Khagaria News: बाढ़ के पानी में डूबकर एक वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम स्थानीय लोगो के सहयोग से शव क़ो पानी से बाहर निकाला गया I स्थानीय ग्रामीणों क...