Bhagalpur News: खगड़िया : पशुचारा लाने गए किशोर की गड्ढे में डूबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम
भागलपुर, सितम्बर 26 -- Bhagalpur News: खगड़िया से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट चौथम थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी एक किशोर की शनिवार की सुबह गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। वहीं उसका छोटा भाई बाल बाल बचा गया। घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया। मृतक की पहचान मोहनपुर गांव निवासी स्व. सुमन सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मिथलेश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी चौथम सीओ और थानाध्यक्ष को दी। पूर्व उपाध्यक्ष ने घटना के बारे में बताया कि आलोक अपने भाई रवि के साथ पशुचारा लाने के लिए बदलदे स्थान से दक्षिण बसूलवा बहियार जा रहे थे। उल्लेखनीय है कि इनदिनों बाढ़ का पानी क्षेत्र में फैला हुआ है। वही बाढ़ का पानी को पार करने के दौरान आलोक अचानक गहरे पानी में चला गया। जहां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.