भागलपुर, जुलाई 11 -- Bhagalpur News: महेशखूंट (खगड़िया) से प्रेम भारती की रिपोर्ट गोगरी प्रखंड अंतर्गत झिकटिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य कन्हैया सिंह व उनके चारों पुत्र को गोली मारकर हत्या करने की धमकी देने का एक मामला प्रकाश में आया है। उक्त बातों की जानकारी देते हुए पंचायत समिति सदस्य कन्हैया सिंह ने शनिवार को बताया कि गत 9 जुलाई को उसके पुत्र सत्यम के के मोबाइल पर फोनकर रामचन्द्र पुर गांव के आरोपित ने जमीन विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी है। इधर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले की तहकीकात की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...