Bhagalpur News: खगड़िया : दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत, परिजनों में पसरा मातम
भागलपुर, नवम्बर 14 -- Bhagalpur News: खगड़िया से रविशंकर की रिपोर्ट खगड़िया-अमनी पथ पर माड़र गांव के पास दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मानसी प्रखंड के अमनी गांव निवासी सुनील सिंह की पत्नी सुशीला देवी के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, छह बच्चों के सिर से मां का साया उठ जाने की घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुशीला देवी छठ महापर्व को लेकर खगड़िया बाजार से पूजा की सामग्री खरीदने आई थीं। खरीदारी करने के बाद वह शुक्रवार की देर शाम बाइक से अपने घर अमनी लौट रही थीं। इसी दौरान माड़र गांव के समीप दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुशीला देवी गंभीर रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.