Bhagalpur News: खगड़िया : तीन कट्टा व तीन कारतूस के साथ एक बदमाश गिरफ्तार
भागलपुर, जुलाई 31 -- Bhagalpur News: खगड़िया से सतीश कुमार की रिपोर्ट अलौली, एक प्रतिनिधि। अलौली पुलिस व डीआईयू की टीम ने शुक्रवार को गुप्त सूचना पर छापेमारी कर तीन कट्टा, तीन कारतूस व एक खोखा के साथ एक बदमाश गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश स्थानीय लड़ही मखनाही गांव निवासी स्व.रामप्रकाश साह का पुत्र सुदामा साह बताया जा रहा है। एसपी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के बारे गांव में हथियार लहराने व फायरिंग की सूचना मिली थी। इसी सूचना पर कार्रवाई कर तीन कट्टा, तीन कारतूस व एक खोखा के साथ गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार, सहायक अवर निरीक्षक दीपक व डीआईयू की टीम शामिल थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.