भागलपुर, अगस्त 1 -- Bhagalpur News: खगड़िया से कुणाल कुमार की रिपोर्ट जिले के चौथम थाना क्षेत्र के हरदिया गांव से जन्मदिन समारोह में शामिल होकर लौट रहे एक परिवार की खुशियां शनिवार देर रात सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत से मातम में बदल गईं। स्थानीय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विद्यार्थी टोला के समीप शनिवार देर रात एक बजे ऑटो से टक्कर में बाइक सवार नौ वर्षीया छात्रा की मौत हो गई। जबकि उसका भाई, बहन और ममेरी बहन सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव निवासी शशिभूषण कुमार की पुत्री सोनाक्षी कुमारी अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रही थी। हादसे में उसका भाई आकाश कुमार (20 वर्ष), बहन दुर्गा कुमारी तथा ममेरी बहन काजल कुमारी गंभीर रुप से घायल हो गईं। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल र...