भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को डीएम के निर्देशानुसार जन समाधान दिवस का आयोजन जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के द्वारा किया गया। इस दौरान आम नागरिकों से प्राप्त कुल 12 आवेदनों की सुनवाई की गई। जिलाधिकारी ने एक-एक कर आवेदकों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को उसके त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जन समाधान दिवस के दौरान प्राप्त आवेदन विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों से संबंधित थे। इनमें कार्यपालक अभियंता, खगड़िया; जिला शिक्षा पदाधिकारी, खगड़िया; कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल वन, खगड़िया; भूमि सुधार उप समाहर्ता, खगड़िया; अपर समाहर्ता, खगड़िया; थानाध्यक्ष, बेलदौर तथा कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, खगड़िया से संबंधित मामले प्रमुख रू...