Bhagalpur News: खगड़िया : ई-रिक्शा पलटने से मां और बेटा गंभीर रूप से घायल, रेफर
भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: चौथम (खगड़िया) से रवि कुमार की रिपोर्ट चौथम थाना क्षेत्र के भरपुरा जाने वाली सड़क में एक ई रिक्शा पलटने से मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा आनन फानन में दोनों को इलाज के लिए पहले चौथम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से घायल मां को प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान भरपुरा निवासी रणवीर कुमार की पत्नी गुंजन कुमार और उनके बेटे पांडव कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने शनिवार को बताया कि घायल गुंजन का इलाज बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है।बताया जा रहा है कि दोनों मां बेटे करूआमोड़ चौक से ई रिक्शा से शुक्रवार की देर रात घर जा रहा था। इसी दौरान ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। इधर चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.