भागलपुर, अक्टूबर 29 -- Bhagalpur News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), खगड़िया के कार्यकर्ताओं ने कोशी कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य प्रो. (डॉ.) जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता का भव्य स्वागत किया। परिषद के कार्यकर्त्ताओं ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर कोशी के कैम्ब्रिज कहे जाने वाले कोशी कॉलेज में उनका स्वागत किया एवं उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं छात्रहित से जुड़े मुद्दे पर सकारात्मक सहयोग का विश्वास व्यक्त किया। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने अभाविप के प्रतिनिधिमंडल का आभार जताया ।इस अवसर पर जिला संयोजक निलेश कुमार, प्रांत उपाध्यक्ष योगेशचंद्र गुप्ता, अजय पटेल, पूर्व प्रदेश मंत्री भरत सिंह जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...