भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट : बेलदौर, एक संवाददाताखनन निरीक्षक सपना कुमारी ने अपनी टीम के साथ गत बुधवार की रात में छापा मारकर सात मिट्टी लोडेड ट्रैक्टर जब्त कर बेलदौर थाना को सौंप दिया। गुरुवार को मिली जानकारी के मुताबिक सूचना पर खनन निरीक्षक ने एक टीम गठित कर माली गोंगी बहियार में छापेमारी की। जिसमें सात मिट्टी लोडेड ट्रैक्टर जब्त किया गया। जबकि इस कार्य में संलिप्त जेसीबी संचालक जेसीबी को लेकर भागने में सफल रहे। हालांकि जेसीबी संचालक को बच निकलने के लिए जानकार लोग टीम के नेतृत्व पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ऐसे लोगों के मुताबिक अधिकारियों के रक्षात्मक तरीके से की गई कार्रवाई के कारण जेसीबी संचालक जेसीबी को लेकर भागने में कामयाब रहे, जो कि जांच का विषय बनता है। बहरहाल खनन निरीक्षक के इस कार्रवाई से खनन माफिय...