भागलपुर, अगस्त 12 -- Bhagalpur News: बेलदौर, एक संवाददाता प्रखंड के बलैठा एवं पीरनगरा पंचायत में अलग-अलग समयों में बुधवार को दो लोगों को सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी पर परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया, जहां इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। जानकारी के मुताबिक बलैठा पंचायत के वार्ड नंबर पांच ठठ्ठा बासा निवासी रतनदेव मंडल के पत्नी रीना देवी को सांप ने काट लिया। परिजनों के मुताबिक घटना के समय पीड़िता अपने खेत में लगे मिर्चा तोड़ रही थी। इसी क्रम में सांप ने उसके बाएं पैर में काट लिया। वहीं पीरनगरा पंचायत के वार्ड नंबर तीन केहर मंडल टोला निवासी अशोक मंडल की 13 वर्षीया पुत्री रौशनी कुमारी को सांप ने दाएं पैर में काट लिया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: सर्पदंश से एक महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम परि...