भागलपुर, जुलाई 2 -- Bhagalpur News: खगड़िया से प्रेम भारती की रिपोर्ट महेशखूंट थानांतर्गत काजीचक चिमनी भट्ठा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मृत 35 वर्षीया महिला की गुरुवार को दूसरे दिन भी पहचान नही हो सकी। उल्लेखनीय है कि बुधवार की देर रात घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद एनएच पर वाहनों का जाम लग गया। वही देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। शव का घटना के बाद बुरी तरह चिथड़े उड़ गए। लोगों ने आशंका जताई कि बाजार से घर आने के दौरान यह घटना हुई है। इधर महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है। पहचान के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...