भागलपुर, अगस्त 7 -- Bhagalpur News: खगड़िया से कुणाल कुमार की रिपोर्ट जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अन्तर्गत लक्ष्मीनिया गांव के समीप शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान स्थानीय लक्ष्मीनिया गांव निवासी पिंटू मुनि की 17 वर्षीया पुत्री सोनम कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सोनम दिव्यांग थी। वह रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान पश्चिम दिशा से तेज रफ्तार में आ रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पसराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर पसराहा थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ...