भागलपुर, अगस्त 14 -- Bhagalpur News: अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट : बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर 12 सिकंदरपुर गांव में युवक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। युवक का शव शुक्रवार को आंध्रप्रदेश से उसके सिकंदरपुर स्थित घर पर पहुंचा। जानकारी के मुताबिक सिकंदरपुर गांव निवासी बरजू सिंह के चौबीस वर्षीय नाती पुलकित उर्फ फुलो सिंह के पुत्र सिंटू कुमार गत 27 जुलाई के संध्या में आंध्र प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। घायलावस्था में उसका इलाज स्थानीय आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती एम्स में किया जा रहा था। बताया जाता है कि वहीं इलाज के क्रम में उसकी मौत 11 अगस्त के संध्या पांच बजे के करीब हो गई। मौत के शिकार युवक आंध्रप्रदेश में रहकर मेधा रोड कन्सट्रक्शन कंपनी में मजदूर के रूप में कार्य कर रहा था। युवक के शव को कंपनी के खर्च...