भागलपुर, सितम्बर 8 -- Bhagalpur News: बेलदौर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट : पीएचसी बेलदौर में मंगलवार को शिविर आयोजित कर पचास यक्ष्मा पीड़ित मरीजों को फूड बाॅस्केट का वितरण किया गया। इसका वितरण करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मुकेश कुमार ने मरीजों को नियमित रूप से दवा का सेवन करने के साथ ही संतुलित आहार लेने की सलाह दी। फूड बाॅस्केट में दो सौ ग्राम सोयाबड़ी, पांच सौ ग्राम दलिया, ढ़ाई सौ ग्राम रिफाइंड तेल, दो किलोग्राम चावल, दूध पावडर, स्नैक्स के अलावा अन्य पौष्टिक भोजन का समान शामिल है। शिविर में यक्ष्मा पीड़ितों के अलावा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मुकेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी विवेक कुमार, बीएचएम अशोक कुमार, बीसीएम दीपक कुमार, प्रमोद कुमार, प्रकाश यादव, बिजय कुमार, उमेश पंडित, एएनएम श्वेता आनंद, पूनम कुमारी के अलावा संबंधित आशा कार...