Bhagalpur News: खगड़िया: मारपीट कर मांगी रंगदारी, 11 लोगों को किया नामजद
भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: बेलदौर, एक संवाददाता। पीरनगरा पंचायत के वार्ड नंबर एक शिशवा गांव निवासी बिजल चौधरी के पुत्र अशोक चौधरी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही वार्ड के ग्यारह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए पुत्र के साथ मारपीट करने की शिकायत की है। घटना मंगलवार के सबेरे आठ बजे के करीब शिशवा मिडिल स्कूल बजरंगबली चौक के निकट की बताई जा रही है। आवेदक के मुताबिक उसका 22 वर्षीय पुत्र कृपाल कुमार पड़ोसी गांव रूकमिणियां गांव से अपने रिश्तेदार के यहां से मिलकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी क्रम में घटनास्थल पर नामजदों ने उसे घेरकर रंगदारी के रूप में दो लाख रुपये की मांग की एवं नहीं देने पर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। आवेदक के मुताबिक नामजदों ने चार दिन पहले भी दो लाख रुपये रंगदारी में देने का दबाव बनाया था। इधर थानाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.