भागलपुर, नवम्बर 2 -- Bhagalpur News: खगड़िया से जितेंद्र की रिपोर्ट शराब तस्करों के खिलाफ चौथम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तेलौंछ पंचायत के पहाड़चक गांव से भारी मात्रा में रविवार की रात विदेशी शराब बरामद की है। मौके से शराब लोड एक कार को भी जब्त किया गया है। दरअसल, चौथम थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पहाड़चक गांव में शराब की बड़ी खेप पहुंची है और कारोबारी इसे खपाने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 388 कार्टून विदेशी शराब बरामद की, जिसकी कुल मात्रा 3,352.3 लीटर बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया। कार्रवाई में थानाध्यक्ष अजीत कुमार के अलावा एसआई सोनू कुमार, संटू कुमार, अभिमन्यु कुमार...