भागलपुर, अगस्त 21 -- Bhagalpur News: जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट : जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच 95 सड़क में सैदपुर पैट्रोल पंप के पास गुरुवार देर रात दो बाइकों की टक्कर में सहरसा जिले के रिटायर एक शिक्षक की मौत हो गई। वही बाइक चालक उसका एक पुत्र घायल हो गया। मृत रिटायर शिक्षक सीमावर्ती सहरसा जिले के बनगांव थानांन्तर्गत रहुआ मणि गांव निवासी लक्ष्मी यादव का 61 वर्षीय पुत्र रामनारायण यादव बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक से पिता व पुत्र जिले के मानसी रेलवे स्टेशन जा रहे थे। मानसी रेलवे स्टेशन में ट्रेन पकड़कर रिटायर शिक्षक को गुवाहाटी जाना था। इसी बीच स्टेट हाइवे 95 पर एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। आसपास के लोगों द्वारा घायल पिता व पुत्र को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के ...