भागलपुर, जुलाई 12 -- Bhagalpur News: खगड़िया से रवि शंकर कुमार की रिपोर्ट चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत अग्रहन गांव में आपसी विवाद में हुई जमकर मारपीट की घटना में दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास और मारपीट मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। तीनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चौथम थाना कांड संख्या 243/26 के आरोपित अग्रहन गांव निवासी अमरजीत सिंह एवं उसका पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। वहीं कांड संख्या 244/26 के आरोपित अजीत कुमार के रूप में हुई है। इधर चौथम थानाध्यक्ष ने बताया कि अग्रहन गांव में मारपीट की घटना घटी थी। जिसमें थाना में दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है...