भागलपुर, सितम्बर 8 -- Bhagalpur News: बेलदौर, एक संवाददाता। बाइक सवार दो अज्ञात लूटेरों ने शस्त्र के बल पर एक दिव्यांग फेरी वाले को सुनसान जगह पर रोककर एक मोबाइल एवं ढ़ाई हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। घटना मंगलवार के दिन के ग्यारह बजे के करीब नगर पंचायत के खैरा बासा नहर में बनी पुलिया के निकट की बताई जा रही है।

घटना का विवरण पीड़ित दिव्यांग का पहचान डुमरी पंचायत के वार्ड नंबर चार नारदपुर गांव निवासी विष्णुदेव महतों के 42 वर्षीय पुत्र पंकज महतो के रूप में की गई है। इस संबंध में पीड़ित ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर मामले की जांच कर दोषी लोगों पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदक के मुताबिक घटना के समय वह रोज की तरह अपने ट्राईसाईकिल पर अगरबत्ती एवं दंतमंजन लेकर बेला नौबाद एवं पीरनगरा गांव की ओर बिक्री करने के लिए जा रहे थे। इसी क...