भागलपुर, अगस्त 7 -- Bhagalpur News: खगड़िया से कुणाल कुमार की रिपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के बबुआगंज में शुक्रवार को सफाई के दौरान छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक स्थानीय 30 वर्षीय कन्हैया जोशीबताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बबुआगंज निवासी कन्हैया जोशी अपने घर की छत की सुबह आठ बजे सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हाईयर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि हाईयर सेंटर ले जाने की तैयारी के दौरान सदर अस्पताल परिसर में ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। ...