भागलपुर, अगस्त 7 -- Bhagalpur News: खगड़िया से राकेश की रिपोर्ट खगड़िया, एक प्रतिनिधिजिले की मानसी पुलिस ने आधा दर्जन मामले में फरार पीएम यादव को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उसके विरुद्ध मानसी थाना में हत्या के प्रयास, छिनतई, आर्म्स एक्ट आदि के आधा दर्जन मामले दर्ज है। पीएम यादव उर्फ प्रेम उर्फ प्रियम स्थानीय चुकती गांव निवासी अरविंद यादव का पुत्र है। इधर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि फरार नामजदों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: एसटीएफ व जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आर्म्स एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...