भागलपुर, अगस्त 3 -- Bhagalpur News: कुणाल कुमार की रिपोर्ट खगड़िया, एक प्रतिनिधिजिले के मानसी बाजार में सोमवार को सात दिवसीय नाग पंचमी महोत्सव कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हो गया। कलश शोभायात्रा में 351 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। स्थानीय मटिहानी गंडक घाट पर जल भरकर पूरे बाजार का भ्रमण किया। आयोजन कमेटी के अध्यक्ष अमर कौशिक ने बताया कि मानसी का नागपंचमी महोत्सव प्रमुख त्योहारों में से एक है,। जो बड़े ही धूमधाम से हर वर्ष सावन माह के पंचमी को मनाया जाता है । नागपंचमी में श्रद्धालुओं के द्वारा मां भगवती मंदिर में दूध, लावा, कटहल एवं आम नीम के डाल सहित अन्य सामग्री का चढ़ावा चढ़ाया जाता है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: मानसी नगर पंचायत में नाग पंचमी महोत्सव की तैयारी पूरी, आज निकलेगी कलश यात्रा उन्होंने बताया कि इस वर्ष नागपंचमी के अवसर पर मानस...